जम्मू , अगस्त 07 -- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर इलाके में ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ में एक दंपत्ति नाले में बह गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है, जबकि लापता महिला की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए इस हादसे की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि रामनगर की पंचायत कागहोट में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में बलदेव और माया देवी नाम के पति-पत्नी के बह जाने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने उधमपुर के जिलाधिकारी मिंगा शेरपा से बात की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित