जम्मू , अक्टूबर 12 -- जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कांस्टेबल की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह कांस्टेबल ने सीने में दर्द की शिकायत की और उसे जिला अस्पताल , पुंछ ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि चिकित्सीय एवं कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित