श्रीनगर , फरवरी 21 -- जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शनिवार को एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा बलों ने सतर्कता बरतते हुए वस्तु को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार संदिग्ध वस्तु सफापोरा-गांदरबल रोड पर पाई गई, जिसके बाद एहतियातन इलाके को तुरंत घेर लिया गया। आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) को मौके पर बुलाया गया, जिसने नियंत्रित तरीके से संदिग्ध वस्तु को निष्क्रिय किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित