जम्मू , फरवरी 22 -- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में रविवार को दो आतंकवादी मारे गये।

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों से प्राप्त विश्वसनीय सूचनाओं और खुफिया सूत्रों के आधार पर किश्तवाड़ क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ऑपरेशन त्राशी-प्रथम के तहत एक सुनियोजित संयुक्त अभियान शुरू किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित