उज्जैन , अगस्त 10 -- जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने श्रावण के दूसरे सोमवार को आज ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किए।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने श्री सिन्हा का स्वागत एवं सत्कार किया। उपराज्यपाल श्री सिन्हा से पूर्व सांसद एवं विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी भेंट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित