श्रीनगर , मई 19 -- जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि नशीले पदार्थों से जुड़े आतंकी नेटवर्क को खत्म करने और युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए लोगों को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ अंतिम प्रहार करना होगा।

पुलवामा में नशीले पदार्थों के खिलाफ आयोजित रैली को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई एक जन आंदोलन में तब्दील हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित