जम्मू , अक्टूबर 19 -- जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों के संयुक्त दल ने रविवार को एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर यूबीजीएल ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने पुलिस थाना कंडी के अधिकार क्षेत्र में कोटरंका तहसील के पंच गब्बर इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान एक गुफा में छिपाकर रखे गए नौ यूबीजीएल ग्रेनेड, एक एके-47 मैगजीन और एके राइफल के 18 कारतूस बरामद किए गए। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित