श्रीनगर , जुलाई 31 -- उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के बोनियार इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी 56 वर्षीय बीएसएफ एएसआई शिवदत्त सिंह के रूप में हुई है। वह बीएसएफ की 175वीं बटालियन में तैनात थे।
अधिकारियों के अनुसार, श्री सिंह ने तड़के अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की आगे की जांच शुरू कर दी है। किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसका तुरंत पता नहीं चल सका है।
घटना के संबंध में बीएसएफ की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित