श्रीनगर , मई 22 -- जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कंडी खास में शुक्रवार को वन विभाग की ओर से चलाये गये अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ उस समय विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जब विधायक शेख खुर्शीद अहमद तुरंत मौके पर पहुंचे और तोड़फोड़ तथा बेदखली की कार्रवाई का विरोध किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर एक विशेष समुदाय को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के जारी बयान के अनुसार, स्थानीय लोगों ने लंगेट से विधायक शेख खुर्शीद को इस अतिक्रमण विरोधी अभियान की जानकारी दी। इसके बाद वे अपने पिता के हाल ही में हुए निधन के कारण अपने आवास पर चल रही शोक सभाओं को तुरंत छोड़कर कंडी खास के लिए रवाना हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित