जम्मू , मार्च 12 -- भारतीय सेना ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक प्राकृतिक गुफा से चार किलो विस्फोटक बरामद किया।

भारतीय सेना की जम्मू स्थित 'वाइट नाइट कोर' ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर जानकारी दी कि पुंछ के इलाके में सेना के सतर्क जवानों के एक साझा तलाशी अभियान के दौरान खोज दलों को एक प्राकृतिक गुफा के भीतर छिपाया गया करीब चार किलो विस्फोटक और बासी भोजन मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित