जम्मू , नवंबर 09 -- जम्मू पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके बिश्नाह में एक व्यक्ति को पिस्तौल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जम्मू के मीरान साहिब स्थित लंगोटिया निवासी आसिफ अली चौधरी के रूप में हुई है। उसके पास से एक पिस्तौल, उसकी मैगजीन और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से आया, इसका क्या इस्तेमाल होने वाला था और क्या इसके पीछे कोई आपराधिक संबंध हैं या नहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित