जम्मू , अप्रैल 20 -- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह रामनगर से उधमपुर जा रही एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 16 यात्रियों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को ले जा रही बस जिले की रामनगर तहसील के कानोटे मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

उन्होंने कहा, " प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इस दुर्घटना में 16 यात्रियों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये।" पुलिस, स्थानीय लोग और सेना के जवानों ने दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायलों को उधमपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित