जम्मू , अक्टूबर 17 -- मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की जम्मू क्षेत्रीय इकाई ने शनिवार को जम्मू के दिगियाना इलाके में एक विशेष अभियान चलाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 385 ग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त की।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध हेरोइन तस्करी के बारे में मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर एनसीबी जम्मू ने डिगियाना इलाके में निगरानी रखी। इसी दौरान मीरान साहिब (जम्मू) के रहने वाले एक व्यक्ति को तब पकड़ा गया, जब वह इस नशीले पदार्थ का वितरण करने की कोशिश कर रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित