जम्मू , जुलाई 26 -- जम्मू आधार शिविर से 4,474 अमरनाथ यात्रियों का नया जत्था रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल के लिए रवाना हुआ।

जम्मू-कश्मीर में मौसम की चेतावनी के मद्देनजर 19 जुलाई को रोकी गई यह यात्रा, खासकर पवित्र गुफा मंदिर तक जाने वाले पहलगाम और बालटाल मार्गों पर शनिवार को फिर से शुरू हुई थी।

अधिकारियों के अनुसार 4,474 यात्रियों का एक नया जत्था भगवती नगर यात्री निवास से बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। यह जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 166 वाहनों के काफिले में रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि पहलगाम मार्ग के लिए कोई काफिला नहीं भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित