जमुई, अप्रैल 09 -- केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 215 बटालियन ने गुरुवार को मलयपुर स्थित कैंप में 1965 के भारत-पाक युद्ध में जवानों के अदम्य साहस को याद करते हुए हर्षोल्लास के साथ शौर्य दिवस मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल सहित अन्य अधिकारियों और जवानों की ओर से अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद जवानों ने उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर सम्मानित किया।
इस शौर्य दिवस के अवसर पर एक विशेष सैनिक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें जवानों को उनके कर्तव्यों, अनुशासन और बलिदान की भावना के प्रति प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित