जमुई , अप्रैल 26 -- बिहार में जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र में डुमरी एक्साइज चेक पोस्ट पर तैनात तीन होमगार्ड जवानों को अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि झारखंड के गिरिडीह जिले के शास्त्री नगर निवासी श्याम सुंदर यादव ने आरोप लगाया था कि 21 अप्रैल 2026 की रात उनसे जबरन 15,000 रुपये की वसूली की गई। उसने बताया कि वह अपने चार अन्य साथियों के साथ एक स्कॉर्पियो वाहन से तिलक समारोह में शामिल होने महादेव सिमरिया (जमुई) जा रहे थे।इसी दौरान डुमरी एक्साइज चेक पोस्ट पर मौजूद तीन होमगार्ड जवानों सूर्यमणि कुमार, आशीष कुमार सिंह और नवीन कुमार सिंह ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गाड़ी से उतारकर उन्हें किनारे ले जाया गया और 20,000 रुपये देने का दबाव बनाया गया। जवानों ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो सभी को जेल भेज दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित