जमुई , मार्च 30 -- बिहार में जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार की देर शाम मोहगांव गांव निवासी गोलू कुमार (18) अपनी बहन को झाझा स्थित उसके ससुराल छोड़ने गया था। बहन को सुरक्षित पहुंचाने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान डुमरी गांव के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक को सोनो रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालत लगातार बिगड़ने पर उसे पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित