जमुई , अप्रैल 14 -- बिहार जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेलाटांड़ पुल के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुई टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव निवासी रामजन्म सिंह के पुत्र ऋषभ कुमार (25) के रूप में हुई है।

सूत्रों ने बताया कि ऋषभ कुमार गिरिडीह स्थित अपने मामा के घर से बाइक से जमुई लौट रहा था। इसी दौरान बेलाटांड़ पुल के समीप उनकी बाइक हाइवा की चपेट में आ गई। इस घटना में ऋषभ की मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित