जमुई , जनवरी 24 -- बिहार में जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबहपिकअप वैन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जीतझिंगोई गांव निवासी जगदीश मांझी(55)आज सुबह साइकिल से मजदूरी करने जा रहा था। इसी दौरान सिंगारीटॉड गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप वैन ने साईकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जगदीश मांझी की मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप वैन का चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित