जमुई , मार्च 31 -- बिहार में जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मंगलवार की दोपहर एक ऑटो रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जमुई-लखीसराय मार्ग पर अपराधियों ने एक ऑटो रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अशोक यादव (45) के रूप में की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित