जमुई , मार्च 21 -- बिहार में जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा के पलट जाने से एक महिला की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गयीं। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर ऑटो रिक्शा के पलट जाने से एक महिला की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गयीं।
सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के अदवरिया गांव निवासी कुंदन मुर्मू की पत्नी चुरकी देवी के रूप में की गयी है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।चारों महिलाएं जमुई रेलवे स्टेशन पर दातुन बेचने का काम करती थीं। शुक्रवार देर रात वे ऑटो से दातुन लेकर स्टेशन जा रही थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित