जमुई , अप्रैल 03 -- बिहार में जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड में शुक्रवार को आग लगने से चार घर जलकर नष्ट हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खिलाड़ी पंचायत के आदिवासी टोला में आज एक घर में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गयी।देखते ही देखते आग ने आसपास के तीन घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित