जमुई, मार्च 14 -- बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि इस घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने शनिवार को झाझा थाना में लिखित आवेदन दिया है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम उनकी दोनों बेटियां शौच के लिए गांव के बहियार की ओर गई थीं। इसी दौरान गांव का ही युवक दिनेश यादव वहां पहुंच गया। उन्होने बताया कि दिनेश ने उनकी छोटी बेटी को डराया और फिर 10 रुपये देकर बिस्कुट लेकर खा लेने की बात कह कर उसे भगा दिया। उन्होंने बताया कि दिनेश यादव के द्वारा उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया।
झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है।मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित