जमुई. , मई 13 -- बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम दो बाइक के बीव हुयी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, तथा दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर धरसंडा मोड़ के समीप दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों की पहचान पुरसंडा गांव निवासी उपेंद्र मंडल और लोहरा गांव निवासी मो. मुख्तार के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित