जमुई , अप्रैल 29 -- बिहार में जमुई जिला प्रशासन और बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईएक) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एक दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम "अद्भुत जमुई: पर्यटन एवं उद्योग विकास की नई दिशा" का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों, निवेशकों और अधिकारियों ने जिले को एक उभरते औद्योगिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बीआईएक के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने जमुई की समृद्ध विरासत और खनिज संपदा को इसकी सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि सत्तर के दशक का 'स्लीपिंग टाउन' अब पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने को तैयार है। हेरिटेज, विलेज और एडवेंचर टूरिज्म की अपार संभावनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कुकुरझप डैम पर रोपवे निर्माण, पर्यटन स्थलों पर साइनेज और स्थानीय युवाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने होम-स्टे योजना के तहत मिलने वाले ऋण का लाभ उठाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित