जमुई, मार्च 10 -- जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को बेलदरिया गांव स्थित ग्रामीण बैंक के कस्टमर सर्विस पॉइंट (सीएसपी) सेंटर में दो नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर हथियार के बल पर लगभग तीन लाख रुपये लूट लिए।
सूत्रों के अनुसार, बेलदरिया गांव में संचालित ग्रामीण बैंक के सीएसपी सेंटर पर नावाडीह निवासी विनोद महतो आज ग्राहकों के साथ जमा-निकासी का काम देख रहे थे, तभी कुछ नकाबपोश करीब 12 बजे दोपहर के संमय हथियार ले कर घुसे और करीब तीन लाख रूपये लूट लिए। यह सीएसपी नेहा कुमारी के नाम से संचालित है।
इस वारदात के समय सेंटर पर चार ग्राहक मौजूद थे। तीन ग्राहक पैसे की निकासी कर बाहर निकल चुके थे, तभी दो युवक गमछे से चेहरा ढककर अचानक सेंटर के दरवाजे पर लात मारते हुए अंदर घुस गए। अंदर घुसते ही एक बदमाश ने सीएसपी संचालक विनोद महतो की कनपटी पर हथियार सटा दिया और लूट को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित