जमुई , मई 05 -- जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत चिनबेरिया गांव में बीती रात बज्रपात से एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक महिला की पहचान सोमा देवी 70 वर्ष साल (पति ब्रह्मदेव दास) के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात सोमा देवी अपने घर में मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के उनके घर पर बज्रपात हुआ, जिसमे वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर आज सुबह लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित