उदयपुर , मार्च 10 -- राजस्थान में उदयपुर के बडगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने जमीन हडपने के लिए एक वृद्ध का अपहरण करने के मामले का पर्दाफाश करते हुये एक गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने मंगलवार को बताया कि रामा गमेती घर के पास बने पनघट पर पाने लेने गये थे। इसी दौरान एक कार आई जिसमें सवार बदमाश रामा गमेती को जबरदस्ती उठाकर कार में ले गये। पुलिस ने अपह्त की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की मदद से अपह्त रामा गमेती का पता लगाया। पुलिस ने मौके से मुकेश गमेती, अशोक बंजारा, दीपचन्द्र उर्फ दीपक, सुरेश गमेती, पुष्कर गमेती, विजय गमेती, प्रकाश गमेती और प्रवीण मेघवाल को गिरफ्तार करके वारदात में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया।
श्री गोयल ने बताया कि कुछ अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। ये आरोपी आपराधिक गिरोह बनाकर भोले-भाले लोगो की जमीन चिन्हित करके डरा धमकाकर अपने गिरोह के सदस्यों के नाम रजिस्ट्रियां करवा लेते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित