भरतपुर , अक्टूबर 24 -- राजस्थान में डीग जिले के कामांथा क्षेत्र में शनिवार को जमीन विवाद से परेशान पति-पत्नी के चील महल के नीचे पानी की टंकी पर चढ़ने से पुलिस एवं प्रशासन में हड़कंप मच गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम नगला हरसुख में जलसिंह जाट एवं सुगनी गुर्जर के बीच खेत के सीमा का विवाद बना हुआ है। टंकी पर चढ़े पति पत्नी का आरोप है कि उनका विरोधी पक्ष दबंगई करके उनके खेतो को लट्ठ के जोर पर जोत रहा है।
पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पति पत्नि को समझाकर टंकी से नीचे उतारने के प्रयास में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित