अलवर , मार्च 12 -- राजस्थान में अलवर जिले के गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र में रास्ते को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के चलते गुरुवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरवाड़ा की ढाणी में सतनाम सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भाईयों के दो परिवारों में रास्ते को लेकर कई वर्षों से विवाद चला आ रहा था। पुलिस ने आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति को आंख में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया है। पूरे मामले की जांच कर दी गयी है।
घटना के दौरान आरोपियों ने गोली चलाने से पहले मृतक के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। उसके बाद सतनाम सिंह को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सतनाम सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों पक्ष आपस में चाचा-ताऊ के बेटे है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित