भरतपुर , जुलाई 30 -- राजस्थान में भरतपुर में बझेरा-अछनेरा मार्ग पर बुधवार देर रात सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के लिए खुदाई करते समय जमीन के नीचे बिछी हाई प्रेशर स्टील ट्रेक गैस पाइपलाइन के फट जाने से बड़ा हादसा टल गया।
गैस कम्पनी ने गुरुवार को बताया कि रात में ही मौके पर कंपनी के दल ने लाइन की मरम्मत कर दी, लेकिन पाइप लाइन टूटने के कारण भरतपुर, डीग और फतेहपुर सीकरी के 22 सीएनजी स्टेशन पर हजारों उपभोक्ताओं की आपूर्ति बंद हो गई। इसका असर सवाई माधोपुर, करौली, टोंक और दौसा में भी पड़ा है।
सूत्रों ने बताया कि इस हादसे से गैस आधारित उद्योगों की आपूर्ति भी ठप हो गई है। कंपनी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम तक घरेलू सीएनजी की आपूर्ति बहाल हो पाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित