भरतपुर , मई 26 -- राजस्थान में भरतपुर विकास प्राधिकरण (बीडीए) की जमीन अधिग्रहण योजना के विरोध में 10 से अधिक गांवों के किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
किसानों ने बताया कि बीडीए किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर रही है। साथ ही जमीन का रूपांतरण शुल्क लेते हुए उन्हें सिर्फ जमीन का 45 प्रतिशत भाग दे रही है। गांवों के किसानों की जमीन स्कीम नंबर-13, एसपीजेड कॉलोनी, चंबल लिफ्ट योजना सहित कई योजना में अधिग्रहित हो चुकी है। किसानों ने बताया कि अब जो जमीन किसानों के पास बची है, उसे बीडीए जमीन अधिग्रहण योजना के तहत अधिग्रहित करना चाहती है। इस हालत में किसान बेरोजगार हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित