मुरैना , अगस्त 02 -- मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के सुमावली थाना क्षेत्र में रविवार को सरकारी जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच हुई अंधाधुंध गोलीबारी में दो सगे भाइयों राजबीर (42) और अजबसिंह गुर्जर (30) की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना ग्राम हटी पूरा घुरैया बसई की बताई गई है। दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया गया है। घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें उचित इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया गया है कि मृतकों के परिजनों ने हत्या का आरोप आठ नाम दर्ज ओर छह अज्ञात आरोपियों पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित