मैहर , जुलाई 16 -- मध्यप्रदेश में मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के बूढ़ा बाउर गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि कुछ अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जमीन के एक टुकड़े पर स्वामित्व को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
संघर्ष में 58 वर्षीय मनविश्वास साकेत की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, कुछ अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के संबंध में पुलिस ने विस्तृत जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित