भरतपुर , सितम्बर 15 -- राजस्थान में डीग जिले के इकलेरा गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में एक बुजुर्ग बिज्जो (60) की मौत के बाद परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार करने से क्षेत्र में मंगलवार को तनाव व्याप्त हो गया।
परिजनों की मांग थी कि जब तक गोलीबारी कर हत्या करने के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित