नैनीताल , मार्च 30 -- बहुप्रतीक्षित जमरानी बहुद्देशीय बांध परियोजना में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल करते हुए डायवर्जन टनल-2 की 600 मीटर लंबाई की खुदाई सोमवार को सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है। 8.10 मीटर व्यास वाली इस टनल का निर्माण कार्य फरवरी 2025 में शुरू हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जटिल भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों के बावजूद निर्धारित मानकों और सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए यह कार्य तय समय में पूरा कर लिया गया है। इस उपलब्धि के साथ ही अब परियोजना के अगले चरण-लाइनिंग और अन्य संरचनात्मक कार्यों के लिए रास्ता साफ हो गया है, जिस पर तेजी से काम चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित