जयपुर , जुलाई 04 -- राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने आज शनिवार के दिन को राज्य के लिए सौगात दिवस बताते हुए कहा है कि जब भी राजस्थान ने कोई सपना देखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसे साकार किया हैं।

श्रीमती राजे ने यहां जयपुर के एसएमएस स्टेडियम इंडोर हॉल में जयपुर मेट्रो द्वितीय फेज़ के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

उन्होंने कहा , "श्री मोदी ने शनिवार का दिन राजस्थान के लिए सौगात दिवस बना दिया। जब भी राजस्थान ने कोई सपना देखा,मोदीजी ने साकार किया। श्री मोदी ने 16 जनवरी 2018 को रिफाइनरी कार्य का शुभारंभ किया और उन्होंने ही इसका उद्घाटन किया।"उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में 03 जून,2015 को जयपुर की पहली मेट्रो शुरू हुई। उन्होंने ही मेट्रो द्वितीय चरण की नींव रखकर 'विकसित भारत-विकसित राजस्थान' की कल्पना को आगे बढ़ाया। इससे मोदीजी के 'न्यू इंडिया' मिशन को पंख लगेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को भी बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित