बर्मिंघम , जून 15 -- भारत की महिला टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान पर 64 रन की शानदार जीत में पांच विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने कहा है कि जब भी टीम को ज़रूरत पड़ेगी तो वह आगे बढ़कर योगदान देंगी।

दीप्ति ने मैच के बाद कहा, ''मैं बहुत शुक्रगुज़ार हूं। मुझे आईसीसी टूर्नामेंट बहुत पसंद है। विकेट से टर्न मिल रही थी इसलिए मैं हर ओवर, हर गेंद पर पेस में वैरी करने का प्रयास कर रही थी। चूंकि विकेट टर्न कर रही थी इसलिए मैं गेंद को हवा देने का प्रयास कर रही थी। यहां का क्राउड बेहतरीन है, हमें काफ़ी लोग सपोर्ट करने आए थे। मैं स्मृति और हैरी दी के बीच साझेदारी का भी ज़िक्र करना चाहूंगी क्योंकि उसके बाद हमें मोमेंटम मिला। मैं यही सोचकर खेलती हूं कि जब भी टीम को ज़रूरत पड़ेगी मैं आगे बढ़कर योगदान दूंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित