लखनऊ , दिसंबर 18 -- कोडीन कफ सिरप मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े लोगों के हाथ होने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुये सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब खुद फंस जाओ तो दूसरे पर इल्जाम लगाओं। ये खेल बहुत पुराना है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश से लेकर देश के अन्य राज्यों तक फैले हजारों करोड़ के इस अवैध कारोबार को भाजपा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। भाजपा सरकार में इसी तरह से अन्य कई अवैध कारोबार हो रहे है। जिलों-जिलों में भूमाफिया सरकारी और गरीबों की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित