पटना, जुलाई 27 -- जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सोमवार को कहा कि बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि बांकीपुर उपचुनाव के दौरान किसी भी गैर-सरकारी या अर्ध-सरकारी कर्मचारी, जैसे जीविका दीदियों और आंगनबाड़ी सेविकाओं समेत अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होगी।
श्री भारती ने आज संवाददाताओं से कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीविका दीदियों की चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी को लेकर जनसुराज का एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को बिहार मुख्य चुनाव अधिकारी से मिला था और उन्हें चुनावी प्रक्रिया से दूर रखने की मांग की थी।
जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग ने इस बात का आश्वासन दिया है कि इस तरह के कर्मियों की नियुक्ति बांकीपुर चुनाव के दौरान नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी का एक शिष्टमंडल पटना के जिलाधिकारी से भी मुलाकात करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित