पटना , मई 19 -- ाष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने कहा है कि जन समस्याओं का समाधान बिहार सरकार की पहली प्राथमिकता है और सहयोग कार्यक्रम इसके प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान, प्रधान महासचिव नरेश महतो, राष्ट्रीय महासचिव बीनू सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग कार्यक्रम के तहत यह साबित किया है कि न्याय के साथ विकास एवं सुशासन युक्त राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)सरकार मे जन समस्याओं को दूर करना सरकार की पहली प्राथमिकता है।
मोर्चा के नेताओं ने कहा कि बिहार पहला ऐसा राज्य होगा,जहां जन समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को 30 दिनो की समय दिया गया है और तय समय सीमा के अंदर कारवाई नही करने पर अगले दिन ही उन्हे निलंबित कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के उदेश्य से सहयोग कार्यक्रम की शुरुआत हुई है, जहां जनता के समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौधरी लगातार जनहित के कार्यो को तेजी से गति दे रहे है, जो आने वाले समय मे बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित