बारां , जून 15 -- राजस्थान में बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा की जन संवाद यात्रा के दौरान सोमवार को फतेहपुर गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देहात मंडल एवं ग्रामीणों द्वारा उनका जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया।

देहात मंडल अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधायक का साफा पहनाकर एवं केक काटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मिठाई भी बांटी गयी।

इससे पहले श्री बैरवा ने अपने जन्मदिन पर फतेहपुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करके क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने जन संवाद यात्रा के तहत ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करके उनकी समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, सड़क, नाली निर्माण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित