भीलवाड़ा , फरवरी 05 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में एक महिला के जन्म के तुरंत बाद अपनी नवजात बच्ची को कोठारी नदी में फेंकने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह आरजिया गांव के पास कोटा बाईपास स्थित कोठारी नदी में उस समय सनसनी फैल गयी, जब ग्रामीणों की नजर पानी में तैरते एक नवजात बालिका के शव पर पड़ी। इस पर पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका का शव निकलवाया। पुलिस नवजात की मां का पता लगा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित