नयी दिल्ली , मार्च 09 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति को अपनी सरकार का संकल्प बताते हुए यहां सोमवार को कहा कि इसके लिए शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य , पर्यटन एवं खेलकूद तथा सांस्कृतिक क्षेत्र को बड़ा माध्यम है।
श्री मोदी ने बजट में इन क्षेत्रों में देश की प्रगति के लिए उठाए गए कुछ कदमों का उल्लेख कर बताते हुए सभी हितधारकों को बजट घोषणाओं चर्चा कर के कारगर कार्यान्वयन पर सुझाव देने की अपील की। प्रधानमंत्री बजट के बाद उस पर राष्ट्रीय वेबिनार की श्रृंखला की इस बार की चौथी कड़ी में "सबका साथ सबका विकास - जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति" विषय पर आयोजित चर्चा का उद्घाटन कर रहे थे।
प्रधानमंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर सरकार की प्राथमिकता को रेखांकित करते हुए भारत की ' शिक्षा प्रणाली को वास्तविक वैश्विक अर्थव्यवस्था से जोड़ने', वरिष्ठ नागरिकों की बढती आबादी की सेवा सुश्रुषा के लिए प्रशिक्षत पेशेवरों को तैयार करने तथा टेली-मेडिसीन के प्रसार, युवा शक्ति को अनुशासित और स्वस्थ बनाने के लिए खेल कूद के प्रोत्साहन तथा पर्यटन विकास के लिए समग्र सोच के साथ काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।
श्री मोदी ने कहा कि इस प्रसास में 'जब संस्थाएं, उद्योग-जगत तथा अकादमिक क्षेत्र मिल कर काम करते हैं तो परिवर्तन की गति तेज हो जाती है।" उन्होंने कहा कहा, "भारत में शिक्षा प्रणाली को वास्तविक वैश्विक अर्थव्यवस्था से जोड़ने की प्रक्रिया और तेज करने होगी, एआई और आटोमेशन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और डिजाइन प्रेरित विनिर्माण , जैसे विषयों में प्रगति पर विशेष ध्यान देना होगा।" पिछले एक दशक में शहर और गांव हर जगह भारत का हर युवा कुछ नया करना चाहता है, उसमें कुछ कर गुजरने का जज्बा है। उनकी यह सोच देश के उज्जवल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा, "इसका लाभ उठाने के लिए हमें अपने शिक्षा व्यवस्था को को निरंतर आधुनिक बनाए रखना है, उन्नत करते ही रहना है।"उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को रोजगार और उद्यमशीलता से जोड़ने के लिए निरंतर काम कर रही है। देश एनिमेशन, दृश्य प्रभाव, डिजिटल खेल और हास्य व्यंग के लिए डिजिटल सामग्री निर्माण ( ए.वी.जी.सी) क्षेत्र को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित-विज्ञान की पढ़ाई और इसमें बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने पर सुझाव आमंत्रित किये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित