पटना , मई 13 -- बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता निशांत कुमार ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम में हिस्सा लिया और प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़़ी संख्या में आये फरियादियों की समस्याएं सुन कर उनके समाधान के निर्देश दिए।
श्री कुमार ने इस कार्यक्रम के दौरान सभी फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके विधिसम्मत समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच संवाद को मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम हैं।
इस मौके पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत एवं आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने भी अपने-अपने विभागों से जुड़़ी समस्याएँ सुनीं और उनके समाधान के लिए जरूरी पहल शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित