पटना , अक्टूबर 27 -- िहार सरकार की विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने मंगलवार कोजनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।
मंत्री शीला मंडल नेआमजनों से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं कार्यक्रम समन्वय के लिये पार्टी की प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित