पटना , अक्टूबर 07 -- बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
श्री सदा ने इस अवसर पर संवाददाताओं से कहा कि तटबंधों के रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले कई कार्यपालक एवं कनीय अभियंताओं के विरुद्ध जल संसाधन विभाग की ओर से कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव राहत एवं सहायता उपलब्ध कराना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित