पटना, नवम्बर 02 -- िहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार नेसोमवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।
ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार से इस दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
मंत्री श्री कुमार ने प्रत्येक मामले को संज्ञान में लेते हुए मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वय के लिये प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सुमित कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित