बारां , जून 01 -- राजस्थान में बारां जिले में पेयजल, बिजली, सड़क, चिकित्सा एवं किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस तीन जून को जिला कलक्टर कार्यालय का घेराव करेगी।

कांग्रेस जिला संयोजक एवं पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने सोमवार को बताया कि घेराव कार्यक्रम पूर्व मंत्री एवं अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पेयजल आपूर्ति में सुधार, बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाने, लंबित सड़क निर्माण कार्य पूरे कराने, अस्पतालों की व्यवस्थाएं सुधारने, अतिवृष्टि प्रभावित किसानों को मुआवजा एवं फसल बीमा राशि का भुगतान करने और आगामी बुवाई सीजन के लिए डीएपी और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित