लखनऊ , मई 25 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' में फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान पर सरकार का पूरा जोर है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तय समय सीमा में बिना भेदभाव सभी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर सरकार का विशेष जोर है। हर पात्र को योजनाओं का लाभ और जरूरतमंदों को इलाज मिले।

योगी ने गर्मी को देखते हुए महिलाओं से अपील की कि वे अपना और परिवार का विशेष ध्यान रखें। अकारण बाहर न निकलें और खानपान का ध्यान रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित